देवघर, नवम्बर 21 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया रोगियों की पहचान व उसके इलाज के लिए मलेरिया मास फीवर सर्वे कार्य कराने का कार्य जारी है। उच्चाधिकारी के निर्देश में सीएचसी की टीम द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मलेरिया मास फीवर सर्वे का काम लगातार जारी है। इससे तहत जहां बुधवार को बसहा पंचायत के चंदा नवाडीह गांव में सर्वे का काम हुआ था, वहीं गुरुवार को भी एमपीडब्लू रोहित कुमार, सीएचओ शंकर कुमार,सहिया साथी मुन्नी मरांडी व सहिया सोनिया लता टुडू ने गोपालपुर गांव में सर्वे का काम किया। इस दौरान बुखार रहने की शिकायत करने वाले 20 लोगों का आरडीके टेस्ट किया गया। इस टेस्ट के माध्यम से लोगों के मलेरिया की जांच की जाती है। इस जांच में सभी का रिर्पोट निगेटिव आया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लगातार क्षेत्र में मलेर...