देवघर, मार्च 16 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। पालोजोरी व इसके आसपास के क्षेत्र में मस्ती से भरा पर्व होली पूरे जोश के माहौल में संपन्न हो गया। शुक्रवार को हर तरफ उत्साह का माहौल देखा गया। पालोजोरी व खागा थाना के विभिन्न गांवों में रहने वाले लोगों ने होली के अवसर पर एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते देखे गए। पालोजोरी, खागा, बगदाहा, सरसा, बसबुटिया, रामपुर , ठेगाहीह, अजनारी, गुलालडीह,कडरासाल , बेनीडीह, गोपालपुर सहित अन्य गांवों में उमंग और आनंद का त्योहार होली हर्षोल्लास के वातावरण संपन्न हुआ। बच्चों के बीच इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चें रंग-गुलाल और पिचकारी के साथ एक दूसरे को रंग लगाने में मशगुल देखे गए, तो बड़े भी उनके साथ होकर मस्ती करते देखे गए। होली के मौके पर बच्चे,बूढ़े,अमीर-गरीब के बीच का फासला कुछ हद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.