देवघर, अक्टूबर 4 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी में पूरे श्रद्धा व भक्ति के माहौल में दुर्गा पूजा सम्पन्न हुआ। गुरुवार को दशमी व बुधवार को नवमी के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रखंड क्षेत्र में कुल 16 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा की गई। दशमी के दिन गुरुवार को कई दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन भी की गयी। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की पूजा की गई। वहीं परंपरा अनुसार महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर और गुलाल लगाकर सुहागन होने की कामना की। विसर्जन के दौरान आस्ते बछर आबार होबे के जयघोष के साथ मां दुर्गा के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रतिमा विसर्जन व पूजा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय रही। विधि व्यवस्था नि...