देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आठ साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर गुरुवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी पालोजोरी के लुसियो पहाड़ी में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि लुसियो पहाड़ी व चट्टानों में बैठ कर कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर आठ आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पालोजोरी थाना के जरमुंडी गांव निवासी 26 वर्षीय मुन्ना राजा, पिता तालीब अंसारी, आस्ता गांव निवासी 25 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.