देवघर, दिसम्बर 18 -- पालोजोरी। पालोजोरी के एवरग्रीन ब्लॉक मैदान में बुधवार से 4 दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। इससे पूर्व गायत्री परिवार ने भव्य मंगलकलश शोभायात्रा निकली। कलश शोभायात्रा में पालोजोरी सहित आसपास के गांवों की 500 से ज्यादा कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल क्षेत्र को भक्ति भाव से रंग दिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण व वंदनीया माताजी व अखंड दीप की जन्मशताब्दी वर्ष- 2026 कार्यक्रमों की शृंखला में युग निर्माण योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय से सटे एवरग्रीन मैदान में आयोजित 4 दिवसीय 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। शुभारंभ बुधवार को मंगल कलश शोभायात्रा से किया गया। गायत्री तीर्थ हरिद्वार से पधारे यज्ञाचार्य शशिकांत महाराज व सहयोगी रमेश तिवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.