देवघर, जनवरी 26 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। इस बार का गणतंत्र दिवस पालोजोरी के लोगों के लिए ऐतिहासिक होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को पालोजोरी के बजरंगबली चौराहा के पास साढ़े 12 मीटर तिरंगे को स्थापित किया जाएगा। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह विधिवत रूप से ससम्मान इस 12:5 मीटर तिरंगे को स्थापित करेंगे। इस ऐतिहासिक झंडोत्तोलन कार्यक्रम के लिए पालोजोरी के लोगों को आमंत्रित किया गया है। पालोजोरी के रहने वाले मुखिया अंशुक साधु, अब्दुल रहीम,दीपक भगत, उपेंद्र मंडल, विवेक यादव, बीरू कापरी, बापी मंडल,भवेश दास,अमन त्रिवेदी, बिट्टू त्रिवेदी आदि ने इस ऐतिहासिक झंडोत्तोलन को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.