देवघर, फरवरी 20 -- देवघर, प्रतिनिधि। पालोजोरी थाना क्षेत्र में बुधवार को सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर पत्थर फेंकने के आरोप में 5 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला पालोजोरी थाना में पदस्थ एएसआई बसंत कश्यप द्वारा दर्ज करायी गयी है। आरोपियों में लखनपुर डुमरिया गांव के गणेश मुर्मू, दुबिया गांव के रमेश मुर्मू, चंदा नवाडीह गांव के हकीम मरांडी, दुबिया गांव के मधु मंडल और जयदेव हेंब्रम का नाम शामिल है। साथ ही पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान अवैध बालू लदा ट्रैक्टर धक्का मारकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे पुलिसबलों द्वारा पकड़ लिया गया। उसी दौरान कई गाड़ी चालक एक साथ मौके पर पहुंचे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.