देवघर, जनवरी 5 -- पालोजोरी। पालोजोरी अंचल अवस्थित खागा थाना क्षेत्र के कोयरी जमुआ गांव के रहने वाले बिट्टू मंडल की पत्नी 21 वर्षीय सुनीता देवी की लाश उसके कमरे से रस्सी के सहारे झूलती हुई बरामद हुई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृतका सुनीता देवी के पिता सारठ के कर्मा गांव के रहने वाले सीताराम मंडल ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए सीताराम मंडल ने अपने दामाद, समधी, समधन, पुत्री की ननद सहित कुल 7 लोगों को आरोपी बनाते हुए खागा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। खागा थाने में दिए गए आवेदन में कर्मा गांव निवासी सीताराम मंडल ने जिक्र किया है कि उसकी बेटी की शादी 7 जुलाई 2022 को कोयरीजमुवा गांव के रहने वाले छतीश मंडल के पुत्र बिट्टू मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.