देवघर, फरवरी 18 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर पालोजोरी थानांतर्गत बसाहा अवस्थित पेट्रोल पंप के पास एक घुमावदार सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत हो गयी। वहीं उसपर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक इलाज सारठ सामुदायिक केंद्र में कराया गया। मृतक की पहचान सारठ थाना के बोड़वा गांव निवासी कामदेव राणा के 32 वर्षीय पुत्र मनोज राणा के रूप में की गई है। पुलिस ने शव सीएचसी पालोजोरी लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। क्या है घटनाक्रम : घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोज राणा अपने घर से बिना कुछ बताए सुबह निकला था। अपने दो अन्य साथियों पालोजोरी के डुमरिया गांव निवासी राजू मुर्मू व युधिष्ठर मुर्मू के साथ स्कूटी पर सवार होकर सारठ से पालोजोरी की ओर जा रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.