देवघर, दिसम्बर 3 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी कस्तूरबा गांधी प्लस टू आवासीय बालिका स्कूल के 21वें स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख उषा किरण मरांडी, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने उद्घाटन किया। विधिवत शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ कस्तूरबा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी। स्थापना दिवस पर छात्राओं ने एकांकी, नाटक, नृत्य, भाषण की प्रस्तुति कर अभिभावकों को प्रतिभा का परिचय दिया। अतिथियों का स्वागत गान से किया। ऑपरेशन सिंदूर की घटनाओं का मंचन कर आतंकियों की चपेट में आने वालों को श्रद्धांजलि देने के साथ भारत की जवाबी कार्रवाई का मंचन भी किया। सेव चाइल्ड एकांकी का भी मंचन किया। अभिभावकों ने प्रशंसा की। इसके अलावे महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका के माध्यम से आकर्षक भाव-भंग...