देवघर, फरवरी 19 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी अंचल के अंगवाली गांव में विजय मुर्मू के घर सोमवार रात आग से लगभग एक लाख रुपए कीमत के धान, कपड़े, बर्तन आदि के नुकसान का अनुमान है। समचार लिखे जाने तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। गृहस्वामी विजय मुर्मू ने बताया कि आगजनी की चपेट में आने से घर में रखे लगभग 80 क्विंटल धान सहित बर्तन, कपड़े, घर का पूरा खपरा, लकड़ी के बीम सहित कुछ कागजात जल गए हैं। विजय मुर्मू ने मुआवजा से संबंधित आवेदन मुखिया के माध्यम से अंचल कार्यालय में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.