फतेहपुर, फरवरी 9 -- हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी आधारपुर गांव में धान कुटाई के दौरान हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगी पालेशर मशीन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। सरैला गांव निवासी 28 वर्षीय होरीलाल ट्रैक्टर में पालेशर मशीन लगाकर गांव-गांव धान कुटाई का काम करता है। सोमवार सुबह वह असनी आधारपुर गांव में धान कुटाई कर रहा था, तभी अचानक मशीन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...