हरदोई, फरवरी 7 -- पाली। नगर में बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। सड़कों से लेकर घरों तक बंदरों के हमले का डर हर समय बना रहता है। पीछा करना, काट लेना और हाथ से सामान छीनकर भाग जाना अब रोजमर्रा की घटनाएं बन चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन नगर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पाली कस्बे के सभी वार्ड बंदरों की धमाचौकड़ी से प्रभावित हैं। नगर निवासी पिंटू यादव, रामबाबू, मनोज, अजय, देवेश, सुभाष, लल्ला और मोनू का कहना है कि बंदरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। बच्चों को देखकर बंदर हमला बोल देते हैं, जिससे बिना छड़ी सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। मंदिर, बाजार, मुख्य मार्ग, थाना परिसर और अस्पताल तक कोई भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.