हरदोई, जनवरी 10 -- पाली। थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी त्रिलोकी ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपने खेत जा रहा था। रास्ते में गांव के पूरब गांव निवासी विवेक ने अपने भाइयों पंजाबी, छोटू व पड़ोसी नन्हे के साथ आकर घेर लिया। गाली गलौज करते हुए लाठी व डंडों से पीटने लगे। शोर सुनकर आए रज्जन व कृष्ण मुरारी ने आकर बचाया। तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.