हरदोई, जनवरी 13 -- पाली। गांव बैजूपुर निवासी रामू मिश्रा अपने साथी कछेलिया निवासी अन्नतू संग मंगलवार शाम चार बजे शाहाबाद में बाइक से भैंस खरीदने गए थे। लौटते समय पाली शाहाबाद मार्ग पर दरियापुर गांव के पास रात साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इससे गंभीर घायल हो गए। रामू के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। रामू खेती किसानी करता था। उसकी शादी हो चुकी थी। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.