दरभंगा, फरवरी 16 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर प्रखंड की नगर पंचायत पाली में सोमवार को फाइनल क्रिकेट मैच के दौरान दो पक्षों के बीच हुई नोंकझोंक ने भयंकर हिंसा का रूप धारण कर लिया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार मून स्टार क्रिकेट क्लब पाली के तत्वावधान में प्रीमीयर लीग का फाइनल मैच तुमौल तथा बसौली के बीच खेला जा रहा था। इसी बीच दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि इसी बीच गनौन पंचायत के पंसस समशेद तौहीद के पुत्र मो. चांद ने मछहट्टा में मछली बेच रहे मो. एहसान का मछली काटने का हथियार छीनकर चलाने लगा। इससे मछहट्टा में अफरातफरी मच गई। चाकूबाजी में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी पाली निवासी लाल मोहन मिश्र के पुत्र आदित्य ...