मेरठ, फरवरी 7 -- मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में जारी यूजी ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शनिवार को पाली के भ्रम से छात्रों के पेपर छूट गए। छात्रों ने दावा किया कि उनके बाकी सभी पेपर दूसरी पाली में थे। जबकि शनिवार का एक पेपर पहली पाली में रखा गया था। इससे छात्रों को भ्रम हुआ और विभिन्न विषयों में छात्र उपस्थित नहीं हो पाए। पेपर छूटने के बाद छात्र अक्षय बैंसला एवं शुभम भड़ाना के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे और फिर से पेपर कराने की मांग की। छात्रों ने कहा कि विवि द्वारा जारी कार्यक्रम में कुछ पाठ्यक्रमों की लगभग सभी परीक्षाएं द्वितीय पाली में हैं, लेकिन एक का पेपर पहले में तय किया। छात्रों के अनुसार ना तो आगे की तिथियों की पाली बदली गई और ना पहले की। केवल शनिवार को पाली में बदलाव हुआ और इसे छात्र भ्रम में फंस गए। अक्षय...