मधुबनी, फरवरी 9 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी- बसैठ एसएच 52 मुख्य सड़क के पाली हनुमान मंदिर के निकट घने कोहरे के कारण ट्रक पलटी मार दी। घटना सोमवार की सुबह करीब चार बजे की बतलााई जा रही है। सुबह की सैर पर रहे राहगीरों की मदद से ट्रक में फंसे चालक एवं खलासी को बाहर निकाला गया जो सुरक्षित है। ट्रक पर सड़क निर्माण में लगने वाली मशीने एवं अन्य सामान लदा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में घने कोहरे के कारण सामने से आ रही एक चार चक्का वाहनों को साइड देने के क्रम में ट्रक सड़क से नीचे जा उतरी। आगे एक छोटा सा गड्ढा था जिसे चालक नहीं देख पाया और ट्रक पर वजन रहने के कारण वह पलटी मार दी। एक पलटी मारने के बाद दूसरी पलटी मारन के के क्रम में सामने रहे एक पेड़ उसे रोक लिया। जान माल की नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सुबह में कंपनी के लोगों ने जेसीबी के्रन से गाड़...