अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- ताड़ीखेत ब्लॉक के पाली गांव निवासी कृष्णा रावत ने जेई मुख्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में उन्होंने 94.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कृष्णा रावत पाली निवासी लाल सिंह रावत के पुत्र हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा यहां जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त की है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों के प्रयासों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...