आगरा, जनवरी 28 -- नगर निगम शहर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में पालीवाल पार्क में 100 फुट ऊंचे फ्लैग पोल (ध्वज स्तंभ) के निर्माण की योजना बनाई गई है, जिस पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जोंस लाइब्रेरी के पास स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को पालीवाल पार्क एवं जोंस लाइब्रेरी में चल रहे पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों, तकनीकी मानदंडों एवं समय सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। कहा कि पालीवाल पार्क शहर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.