आगरा, जून 20 -- पालीवाल में प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था नहीं है। अंधेरा रहता है। अंधेरा रहने के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं देते, जिससे कारण वाहन चालकों के साथ अनहोनी का खतरा बना रहता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मंडलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के साथ भी घटना घटित हुई। वह परिवार के साथ थे। उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा टल गया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि विभाग द्वारा पालीवाल पार्क में सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे घटनाओं को रोका जा सके। प्रकाश की भी उचित व्यवस्था की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...