आगरा, फरवरी 14 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के पालीवाल पार्क परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के एक दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम तथा बजट क्विज विषय पर कार्यशाला हुई। अमन सिकरवार ने एनएसएस की संरचना और गतिविधियों की जानकारी दी। निदेशक डॉ. मनोज राठौड़ और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरज कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. आभा सिंह, डॉ. भरत सिंह, अनुराग कुमार, शुभम सिंह, नियति, प्रियांशु, दिव्यांशु, विशाल, खुशी, कार्तिकेय, मयंक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...