उत्तरकाशी, सितम्बर 19 -- पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक यमुनोत्री धाम के लिए जाम की समस्या और सड़क बंद होने की समस्या को लेकर नासूर बने यमुनोत्री हाईवे के अब जल्द ही दिन सुधरने वाले हैं। यहां पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक ऑलवेदर परियोजना के तहत 344 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कार्य होगा, जिसमें 260 करोड़ का सिविल वर्क होगा। इस हाईवे चौड़ीकरण के कार्य का विधिवत शुभारंभ सोमवार 22 सितंबर नवरात्रि आरंभ के अवसर पर होगा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चारधाम परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश से लेकर चारों धामों को जोड़ने वाले हाईवे का ऑल वेदर परियोजना के तहत चौड़ीकरण किया जाना है। इसमे यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला हाईवे भी शामिल है। यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड से लेकर पालीगाड़ तक तो हाईवे चौड़ा हो गया, लेकिन पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक 24 किलोमीटर का एरिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.