पटना, मार्च 19 -- पालीगंज नगर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर से ग्राहक का पचास हजार रुपए उचक्के ने उड़ा लिए। इस मामले में बालिपांकड निवासी संजय सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से पुलिस को बताया है कि वह मंगलवार की दोपहर बैंक से एक लाख रुपए निकाला। कैशियर ने उसे पचास-पचास हजार का दो गड्डी दे दिया। पीड़ित ने पैसा अपने कुर्ते की पॉकेट में रख लिया और कैशियर के कहने पर चेक पर पुनः अपना हस्ताक्षर करने लगा। इसी बीच किसी ने 50 हजार का एक गड्डी निकाल लिया और फरार हो गया। जब पीड़ित ने हाथ पॉकेट में डाला तो एक गड्डी गायब था। उसने तत्काल इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। प्रबंधक ने उसे इस बात की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.