पटना, सितम्बर 24 -- विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आईजी जितेंद्र राणा ने पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान आईजी ने कहा कि पालीगंज को अपराध मुक्त करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा, दीपावली और महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने की जिम्मेवारी भी पुलिस की है। चुनाव को लेकर आईजी ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। इससे पूर्व आईजी ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में लंबित हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.