अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत भिकियासैंण के पाली, चौखुटिया के वेतनधार और स्याल्दे के गुदलेख में शिविर लगे। तीनों शिविरों में 1664 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से समस्याएं पूछीं। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...