लखनऊ, अक्टूबर 10 -- नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र में शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया गया। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई हुई। इस दौरान नगर निगम टीम ने सेक्टर-एल, आशियाना स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे आकाश दीप गुप्ता को पॉलीथिन बेचते हुए पकड़ा। इस पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह हिंद नगर वार्ड में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक टीम ने गंदगी फैलाने वालों पर 3,500 रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा, आकांक्षा गोस्वामी सहित निगम की टीम सक्रिय रही। अभियान के दौरान 8 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और कुल 33,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अपर नगर आयुक्त डा. अरविन्द कुमार राव ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.