नैनीताल, अगस्त 5 -- भवाली। पालिका की ओर से आज बुधवार से यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण किए जाएंगे। मंगलवार को पालिका ने नगर क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को पंजीकरण अवश्य कराने को कहा। अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिला स्तर से लक्ष्य मिला है। शिविर के माध्यम से सभी वार्डों में पंजीकरण कराए जाएंगे। बुधवार छह अगस्त से 31 अगस्त तक यूसीसी के तहत विवाह का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी से शिविर का लाभ उठाकर पंजीकरण कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...