कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने नगर के सभी स्थाई एवं संविदा सफाई कर्मचारियों को नई वर्दी का वितरण किया। इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष ने स्वयं कर्मचारियों को वर्दी भेंट की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सुंदरता और स्वच्छता के लिए अथक परिश्रम करते हैं। वर्दी वितरण से उनकी पहचान मजबूत होगी तथा कार्य में और अधिक उत्साह आएगा। इस अवसर पर सफाई प्रभारी अमरदीप, प्रवेश कुमार, सफाई नायक सुभाषचंद्र, सूरज कुमार, सुजीत कुमार, आनंद कुमार, राजेंद्र कुमार, सलाउद्दीन, अमरजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिसर में हुआ, जहां सभी ने मिलकर शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया। यह पहल नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.