संभल, मार्च 27 -- केन्द्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका सभागार में व्यापारिक संगठनों के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने व्यापारियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, एक जनपद-एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, वंदन योजना एवं आकांक्षी योजना जैसी कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी लल्लन सिंह ने भी व्यापारियों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और बताया कि कैसे ये योजनाएं व्यापारिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.