मैनपुरी, मार्च 12 -- नगरपालिका के सभागार में बोर्ड की बैठक चेयरमैन संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें चेयरमैन ने सभी सभासदों को होली की बधाई दी। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए जलकल विभाग, सीवर, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वाहन चलाने व कंप्यूटर चलाने के लिए आउटसोर्सिंग पर लेवर रखे जाने की स्वीकृति पर विचार किया गया। इसी तरह चूना व नाला सफाई के लिए विचार विमर्श किया गया। उच्च न्यायालय में पैरवी करने के लिए दो अधिवक्ताओं रखे जाने पर विचार हुआ। बैठक की समाप्ति के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, ईओ बुद्धि प्रकाश, जेई धर्मराज सिंह, पूरन सिंह आदि ने सभी सभासदों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.