नैनीताल, जून 19 -- नैनीताल। पालिका मनोरंजन क्लब के वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। जिसमें सभी पदों पर एक वर्ष के लिए निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष पद पर शोभा चौहान, उपाध्यक्ष पद पर खष्टी साह, सचिव पद पर रितेश कपिल, उप सचिव पद पर मीणा कफलिया चुने गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार खोलिया, निर्वाचन अधिकारी पीयूष भंडारी, दीपराज कुमार, गोपाल सिंह नेगी रहे। नए पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब में वर्ष भर विभिन्न गतिविधियां, कैरम प्रतियोगिता और कर्मचारी हितों के संबंध में कार्य किए जाते हैं। वर्तमान में क्लब में 83 सदस्य हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को क्लब के सभी सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...