मेरठ, जनवरी 14 -- सरधना। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर सभासदों द्वारा हंगामा किया गया। इसी बीच करोड़ों रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मिति से पारित किया गया। सर्वप्रथम गत बोर्ड बैठक की पुष्टि की गई। इसके बाद सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। मुख्य रूप से सड़क, नाली, पथ प्रकाश की समस्याएं सामने आईं। इस दौरान तय किया कि गणतंत्र दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत 2.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य के प्रस्ताव सक्षम स्तर पर प्रेषित करने पर सहमति बनी। जलकर, गृहकर, डेयरी, फैक्ट्री आदि पर एग्रीमेंट के आधार पर टैक्स निर्माण करने पर सहमति बनी। वाटर टैक्स कम से कम लगाने पर सहमति बनी। कूड़ा निस्तार...