संभल, मार्च 29 -- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शनिवार को जामा मस्जिद के सामने स्थित पुलिस चौकी की भूमि को सत्यव्रत चौकी को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सभी सभासदों ने इस मुद्दे पर चर्चा की, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया, जिससे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष आसिया , अधिशासी अधिकारी मनीभूषण व अन्य अधिकारियों सहित सभी सभासद उपस्थित रहे। प्रस्ताव को रखते हुए यह कहा गया कि इस भूमि को सत्यव्रत चौकी को सौंपने से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इस पर सभी सभासदों ने सहमति जताई और बिना किसी विरोध के प्रस्ताव पारित कर दिया गया। बैठक में नगर के अन्य विकास कार्यों और प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी और सड़क सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.