मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से लगे यूनीपोल पर नगर पालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका ईओ के निर्देशन में कर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मेरठ रोड से दो अवैध यूनीपोल को हटाया है। नगर पालिका ने उक्त दोनों यूनीपोल को जब्त कर लिया है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगे यूनीपोल और होर्डिंग को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में जो भी यूनीपोल और होर्डिंग अवैध पाया जाएगा उसे कार्रवाई करते हुए हटाया जाएगा। रात्रि में प्रभारी टीएस पारूल यादव, कर निरीक्षण अमरजीत, अमित कुमार और बीसी सोनू मित्तल ने टीम के साथ मेरठ रोड से दौ अवैध यूनीपोल को हटाया है। दोनों यूनीपोल को नगर पालिका में रखा गया है। ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जो भी उक्त यूनीपोल लेने के लिए आता है तो उससे जुर्माना वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.