काशीपुर, जुलाई 3 -- बाजपुर। नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि नगर को जलभराव से बचाने के लिए पालिका प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में हाथी चिंघाड़ नाला की सफाई पालिका द्वारा करवाई जा रही है।नाला के उफनाने से चीनी मिल सहित नगर के तमाम वार्ड जलमग्न हो जाते हैं। शासन-प्रशासन को तमाम पत्राचार करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पालिका ने स्वयं हाथी चिंघाड़ नाला की सफाई करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त नगरीय क्षेत्र में पड़ने वाले नाली/नालों की तलीझाड़ सफाई का कार्य भी युध्द स्तर पर जारी है। उन्होंने नगरवासियों से भी सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज दास, राजू पांडेय, कैलाश चन्द्र जोशी, मनोज शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.