रुद्रपुर, दिसम्बर 31 -- गदरपुर। मदान फोटो स्टेट वाली गली में नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर नाली के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वह स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। बताया कि यदि किसी ने अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.