रामपुर, दिसम्बर 12 -- सभासदों ने पालिका पर कब्रिस्तान की भूमि पर पार्क का निर्माण करवाए जाने का आरोप लगाते हुए जिला स्तरीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार दोपहर सभासद मोहसिन खां के नेतृत्व में समुदाय के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी तथा नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नंबर ग्यारह में डाकघर से गल्ला मंडी जाने वाले रास्ते पर स्थित कब्रिस्तान गाटा संख्या 227 और वक्फ में पंजीकृत है। समुदाय का आरोप है कि नगर पालिका इस कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से पार्क का निर्माण कराना चाहती है।उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया कि बीती 11 दिसंबर को नगर पालिका की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची थी और भूमि की खुदाई शुरू कर दी थी। सूचना मिलने पर समुदाय के लोग एकत्रित होकर कब्रिस्तान स्थल पर पहुंचे और जेसीबी का का...