कन्नौज, अप्रैल 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका की टीम ने शहर में होर्डिंग उतारने का अभियान चलाया। इससे होर्डिंग लगवाकर अपना प्रचार करने वालों में हडक़ंप मच गया। नगरपालिका के कर्मचारियों की टीम ने रविवार को नगरपालिका रोड से होर्डिंग हटाओ अभियान की शुरूआत की। इस दौरान सडक़ पर लगे बिजली या अन्य पोलों पर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा लगवाए गए छोटे-बड़े सभी होर्डिंग उतारे गए। नगरपालिका रोड से शुरू हुआ अभियान नगर के मुख्य मार्ग से पूर्वी बाईपास तक चलाया गया। इस दौरान लगभग 130 होर्डिंग हटाए गए। पालिका के ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आम जनमानस को किसी प्रकार से रोड पर अवरोध न होकर सके। इसके लिए होर्डिंग हटाए जाने की कार्रवाई लगातार आगे भी चलती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...