मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- शहरी क्षेत्र में शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका के जलकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी के नमूने लिए है। पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न मोहल्लों से करीब 40 नमूने पानी के लेकर जांच के लिए एनएबीएल लैब में भेजा है। यह अभियान जन स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और संभावित प्रदूषण की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा है। शहर में पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। नगर पालिका के जलकल विभाग के एई अनुज कुमार, जेई जितेन्द्र कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख मोहल्ले जाट कालोनी, अम्बा विहार, नुमाईश कैम्प, पटेल नगर, नई मंडी, गांधी कालोनी आदि कॉलोनियों और सरकारी नलों से पानी के नमूने लिए। इनमें क्लोरीन स्तर, बैक्टीरिया और अन्य प्रदूषकों की जांच शामिल है। पानी के नमूनों को मान्यता प्राप्त लैब म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.