मेरठ, दिसम्बर 20 -- सरधना। नालियों में गोबर बहाने वाले करीब 60 डेयरी संचालकों पर नगर पालिका ने 12 लाख का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की वसूली के लिए सभी डेयरी संचालकों को शुक्रवार को अंतिम नोटिस पालिका की तरफ से भेजा गया है। इससे डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। डेयरियों से निकलने वाला गोबर और गंदा पानी नालों के माध्यम से कालंद चुंगी और नई बस्ती क्षेत्र में जमा हो रहा था। लगातार जलभराव और बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं। बीते दिनों कालंद रोड नई बस्ती के लोगों ने गंदगी से परेशान होकर अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर भी चस्पा कर दिए थे। मामला बढ़ा तो पालिका आधिकारियों ने बस्ती में सफाई कार्य कराया था। साथ ही गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही थी। नगर पालिका ने जांच कराई तो नालियों में गोबर बहाए जाने व डायरियों ...