चम्पावत, फरवरी 13 -- भवन कर की बकाया वसूली के लिए पालिका ने सख्त कदम उठाया है। पालिका ने बकायेदारों को अंतिम नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों की आरसी काटी जाएगी। पालिका का निजी और कामर्शियल बकायेदारों पर पर करीब 25 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। चम्पावत पालिका क्षेत्र में कई बकायेदारों ने लंबे समय से भवन कर जमा नहीं कराया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए पालिका ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। अब पालिका ने भवन कर के बकायेदारों को अंतिम नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। पालिका का 850 से अधिक निजी और और 30 कामर्शियल बकायेदारों पर 25 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया नहीं जमा करने वालों की आरसी काटी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2018 में किए गए सर्वे में पालिका क्षेत्र में 2800 भवन चिन्हित...