मथुरा, दिसम्बर 30 -- कोसीकलां। नगर में खाली पड़े पालिका के भूखंडों की सोमवार को नगर पालिका प्रांगण में नीलामी हुई। उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में हुई नीलामी में लोगों ने खुली बोली लगायी। नीलामी प्रक्रिया में नौ भूखंड एवं एक दुकान की बोली लगी। भूखंडो की नीलामी के लिए 50 हजार रुपये बोली बोलने के लिए जमा कराए गए। वहीं दुकान नीलामी के लिए 2 लाख रुपये जमा कराए। भूखंडो की नीलामी सरकारी बोली एक लाख रूपये से शुरू हुई। वहीं दुकान की नीलामी 20 लाख रुपए से शुरू हुई। इसमें पहला भूखंड 1.55 लाख रूपए में गिरधारी लाल, दूसरा भूखंड 28.25 लाख रुपए में संचित जैन, तीसरा भूखंड 7.6 लाख रुपए में विजय, चौथा भूखंड 36.55 लाख रूपये में मुकेश, पांचवां भूखंड 8.6 लाख रुपए में हरिश्चंद्र, छठा भूखंड 13 लाख रुपए में भगवत, सातवां भूखंड 35 लाख रूपये में विजय कुमार, आठवां भूखं...