बाराबंकी, अप्रैल 20 -- बाराबंकी। शहर का मुख्य मार्ग होर्डिंगों से पटा था। आलम यह था कि सरकार कार्यालय ही नहीं डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खम्भे भी होर्डिंग्स से इस कदर पटे हैं कि कट पर मुड़ते समय दूसरी ओर के वाहन तक नहीं दिखाई देते हैं। इसे लेकर रविवार को अवकाश के दिन नगर पालिका ने अभियान चलाकर सैकड़ों होर्डिंग्स को जेसीबी से नोटकर हटवा दिया। बाराबंकी में लखनऊ से आने पर डीएम आवास से लेकर नाका पैसार तक सड़क की दोनों पटरियों पर सरकारी भूमि पर बल्ली लगाकर अवैध होर्डिंग्स टांग दी गई थी। इसमें अधिकांश राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले नेताओं की ही थी। होर्डिंग्स की स्थिति यह थी इससे सरकारी कार्यालय के भवन तक छिप गए थे। उक्त पुराने राजमार्ग पर डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के लिए खम्भे लगे हैं। होर्डिंग्स लगाने वालों ने इन खम्भों को भी पाट रखा गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.