कन्नौज, दिसम्बर 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बढ़ती ठंड और घने कोहरे के मौसम को देखते हुए नगरपालिका परिषद ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नगरपालिका ने समस्त वाहनों विशेषकर ई-रिक्शा, टिपर, ट्रैक्टर और जेसीबी आदि में रेड रिफ्लेक्टर लगवाने का अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य घने कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ाकर दुर्घटनाओं को रोकना है। रेड रिफ्लेक्टर कोहरे में दूर से ही वाहन की उपस्थिति का संकेत देते हैं, जिससे चालक और आमजन दोनों सुरक्षित रह सकें। अभियान की शुरुआत अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह की देखरेख में हुई। इस दौरान सफाई प्रभारी अमरदीप, प्रवेश कुमार, आकाश चंदेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

हिंदी हिन्दुस...