टिहरी, मई 9 -- नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने पुनर्वासित शहर नई टिहरी में भूमि और परिसंपत्तियों को पालिका के नाम पर करने की मांग की है। कहा कि शहर को हैंडओवर लेते समय पूर्ववर्ती समय में यह गलतियां हुई है, जिसे ठीक किया जाना जरूरी है। उन्होंने टीएचडीसी, पुनर्वास और शासन-प्रशासन से नगर पालिका को उसका अधिकार देने की मांग की है। कहा कि यदि पालिका के पास अपनी भूमि होती तो शहर के लोगों के लिए सामुदायिक आशियाने बनाए जा सकते थे। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करते हुए पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि आजकल नई टिहरी में पूल्ड हाउस को खाली करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिससे 100 से अधिक घर सील हो गए हैं। यह सभी लोग टिहरी से पलायन कर चुके हैं, जबकि टिहरी में पहले ही पलायन से सबसे ज्यादा पीड़ीत है। कहा कि वर्तमान में प्रशासन के पास 1500 सरकारी आवास हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.