मेरठ, जनवरी 13 -- सरधना। सरधना में ठगों ने एक सफाई कर्मचारी से 19 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से रकम उड़ा दी। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया तो पीड़ित को इसका पता चला। सोमवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला खाकरोबान निवासी सुभाष पुत्र ताराचंद नगर पालिका सरधना में सफाई कर्मचारी है। बताया कि तीन दिन पूर्व उसके बैंक खाते में वेतन आया था। दो दिन पहले वह एटीएम मशीन से पैसे निकालने गया था। जहां उसको दो युवक मिले। आरोपियों ने उसको पैसे निकालकर देने की बात कही। इसी बीच आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पैसे नहीं निकलने की बात कहकर उसको वहां चलता कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके एटीएम से 19 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पीड़ित को फोन...