हापुड़, मार्च 18 -- पालिका के पंप पर कार्यरत चालक से मारपीट करते हुए चार लोगों ने जेब में रखी डेढ़ हजार की रकम छीनते हुए चुप न बैठने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी दे डाली। पालिका क्षेत्र के गांव चैटावाली मंढैया में संचालित हो रहे पालिका के ट्यूबवैल पर चालक के रूप में ड्यूटी कर रहे गोपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था, तो इसी दौरान तब चार लोग वहां आ गए। जिन्होंने गाली गलौज करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। पीडि़त का कहना है कि इसके बाद पालिका क्षेत्र से जुड़े चारों आरोपियों ने उसकी जेब में रखी डेढ़ हजार की रकम जबरन छीन ली और मुंह बंद न रखने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीडि़त ने आरोपियों को नामजद करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.