फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- फर्रुखाबाद। शहर को साफ स्वच्छ रखने के लिए पालिका हर स्तर पर काम कर रही है। डोर टू डोर कूड़ा के लिए पालिका ई रिक्शा से कूड़ा उठवाने का काम करेगी। इसकी शुरुआत भी हो गई है। ई रिक्शा को चार्ज करने के लिए पालिका एक शहर और एक फतेहगढ़ में चार्जिंग स्टेशन बनावा रही है। एक चार्जिंग स्टेशन पर 25 लाख रुपए खर्च होंगे। शहर में हर रोज 140 मीट्रिक टन कूड़ा मिलता है। इसके कलेक्शन से लेकर इसको डंपिंग स्थल तक पहुंचने पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। अब पालिका कूड़ा उठाने के लिए अलग से काम कर रही है। इसी कड़ी में पालिका ने एक हाईटेक मशीन की खरीद की है जो रात में निकलकर सड़कों से कूड़ा उठाकर डंपिंग स्थल तक ले जाएगी। मोहल्लों की तंग गलियों में ई रिक्शा जाकर कूड़ा लेकर आयेंगे। इसके लिए अभी तक 10 ई रिक्शा नगर पालिका में हैं। अभी 65 ...