नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में गुरुवार को बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न समितियों का गठन किया गया। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 65 करोड़ 82 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव भी पास किया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता और ईओ रोहिताश शर्मा की उपस्थिति में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें वित्त समिति की अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष डॉ. खेतवाल, स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद, पुस्तकालय समिति की अध्यक्ष गजाला कमाल, निर्माण समिति की अध्यक्ष शीतल कटियार, शिक्षा समिति की अध्यक्ष सपना बिष्ट, हाट फड़ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, फ्लैट समिति के अध्यक्ष अंकित चंद्रा, स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश पवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। कर निर्धारण समिति के अध्यक्ष पद के लिए सभासद ललिता दफौटी और भगवत रावत ने दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.